रायपुर में अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई, दुकानदारों से ₹50,500 का ई-चालान......
0 टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत गोलबाजार मुख्य मार्ग में दुकानदारों द्वारा सड़क मार्ग पर किये गए कब्जोँ कपर सम्बंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 29000 रू और सिटी कोतवाली से कालीबाड़ी चौक तक सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों से 21500 रूपये का ई चालान वसूला गया.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर- आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, जोन 4 कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, शशयक अभियंता नीतीश झा, जोन 4 सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर और नगर निवेश उड़न दस्ता प्रभारी कर्मचारी तसव्वुर अली सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत गोलबाजार मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी सम्बंधित दुकानदारों को एक बार पुनः स्पष्ट समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार इसके लिए स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।

आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत गोलबाजार मुख्य मार्ग के दोनों ओर के दुकानदारों द्वारा मुख्य बाजार के सड़क मार्ग पर किये गए कब्जोँ पर सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 29 000 रूपये और इसके साथ ही सिटी कोतवाली चौक से कालीबाड़ी चौक तक मुख्य सडक मार्ग के कब्जाधारी दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उक्त मार्ग में कुल 21500 रूपये का ई चालान वसूलने की कार्रवाई की गयी।

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के भिन्न मुख्य बाजार क्षेत्रों के विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात निरन्तरता से सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों एवं राहगीरों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत मिल रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments