google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों की सड़कों से निरन्तर धरपकड़.....

Aug 30
1 min read
  • रायपुर नगर निगम की पुनः अपील-मवेशी मालिक अपने मवेशियों को बांधकर रखें, उन्हें सड़को पर खुले में ना छोड़े, अन्यथा नियमानुसार जुर्माना कार्रवाई की जायेगी...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों के माध्यम से राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सड़क मार्गों में काउकेचर टीम एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने का अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से सतत निरंतर जारी है। आज आवारा मवेशियों की सड़कों से धरपकड़ के अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के विभिन्न जोनो में भिन्न क्षेत्रों पेंशनबाड़ा, संतोषी नगर चौक से अंतर राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव, दुर्गा चौक, मतपारा रोड, तरुण बाजार, सहित अन्य क्षेत्रों में सड़को से आवारा मवेशियों की  धरपकड़ की गई। आवारा मवेशियों की  धरपकड़ का अभियान सतत निरतर जारी रहेगा।

रायपुर नगर पालिक निगम ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी मवेशी मालिको से पुनः एक बार अपील की है कि वे अपने मवेशियों को बाधकर रखें और उन्हें सड़कों पर खुले में ना छोडें। कारण कि उनके द्वारा ऐसा करने से सडक दुर्घटनाओं की निरन्तर आशंका बनी रहती है। अन्यथा की स्थिति में मवेशी मालिकों पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए संबंधित मवेशी मालिक अपने मवेशियों को सड़कों पर खुले में छोड़ने के कारण स्वतः जिम्मेदार रहेंगे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html