google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर निगम: बंद स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश....

2 hours ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने नगर निगम जोन 7 एवं 8 में पार्षदों एवं अधिकारियों की बैठक ली, स्ट्रीट लाईट सम्बन्धी जनशिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को किया निर्देशित....

रायपुर:- आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के विद्युत विभाग की अध्यक्ष सुमन पाण्डेय द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 7 और 8 के क्षेत्रों के अंतर्गत नगर निगम विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करने बैठक ली गई। बैठक में नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष सुमन पाण्डेय द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 7 एवं 8 के क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों में सुधार, विद्युत संधारण कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था से संबंधित प्रचलित एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम विद्युत विभाग की अध्यक्ष द्वारा संबंधित जोन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नागरिकों से प्राप्त विद्युत एवं स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें । साथ ही जोन क्षेत्र क्रमांक 7 और 8 में विद्युत व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करते हुए बंद स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू करने एवं आवश्यक संधारण कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, गायत्री चंद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद मीना ठाकुर, आनन्द अग्रवाल, अर्जुन यादव, भगतराम हरबंश, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, उपअभियंता विद्युत रुचिका मिश्रा एवं जोन क्रमांक 7 एवं 8 के संबंधित अधिकारीगणों और कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html