रायपुर : पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बांटे वस्त्र....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 'सेवा पखवाड़े' और जनकल्याण के रूप में अनूठे अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा की पहल पर स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से वस्त्र वितरित किए गए।
सेवा और समर्पण का संदेश -
बच्चों को वस्त्र प्रदान करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति और नौनिहालों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। प्रधानमंत्री मोदी का पूरा जीवन देश को समर्पित है, और उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से सार्थक बनाना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर आई खुशी ने पूरे मंदिर परिसर को आत्मीयता और प्रसन्नता से भर दिया।
महाप्रभु जगन्नाथ से की दीर्घायु की कामना -
कार्यक्रम के अंत में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अटूट ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनके यशस्वी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर नए आयाम छूता रहे।





.jpg)








Comments