google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 125वीं जयंती पर महापौर मीनल चौबे ने अर्पित की पुष्पांजलि.....

Sep 25
1 min read
  • नगर निगम संस्कृति विभाग, जोन अध्यक्षों और पार्षदों ने भी किया सादर नमन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 125वीं जयंती के अवसर पर आज रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान और जोन-9 के सहयोग से तेलीबांधा रिंग रोड तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर एक संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


















इस अवसर पर राजधानी की प्रथम नागरिक एवं नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने प्रतिमा स्थल पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सादर नमन किया और समस्त नगरवासियों की ओर से अपनी आदरांजलि अर्पित की।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, जोन-1 अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन-6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन-10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, पार्षद रवि सोनकर और राजेश कुमार देवांगन सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और उपस्थितजनों ने एकात्म मानववाद के प्रणेता को उनकी 125वीं जयंती पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html