google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

19 अप्रेल को भव्य रैली के साथ रायपुर लोकसभा सांसद प्रत्याशी विकास उपाध्याय भरेंगे अपना नामांकन साथ मे बडी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्तागण ,महिलाओं सहित रायपुर के युवा रहेंगे मौजूद....

Apr 18, 2024
2 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • रायपुर कंकाली तालाब के पास भव्य मंच लगाकर रामनवमी पर ज्योत जावरा विसर्जन में लाखो श्रद्धालुओं स्वागत किया साथ ही विभिन्न मंदिर समितियों के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर जोश व उत्साह के साथ विकास उपाध्याय ने किया स्वागत........

  • रामनवमी पर शिवसेना के जुलूस में भी शामिल हुये रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय...........

रायपुर में रामनवमी पर जोश और उमंग के साथ ज्योति कलश और जंवारा का श्रद्धा भक्ति के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान रायपुर के अलग-अलग इलाकों से बैंड बाजों के साथ जुलूस निकाला गया। इस मौके पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय रायपुर में विभिन्न स्थानों से निकलने वाले जुलूस जैसे पुरानी बस्ती, सरोना, जोरापारा,जोरापारा,रामनगर,गुढियारी,घड़ी चौक,आमापारा,माँगड़ा पारा सहित कई अन्य जगहों से ज्योत जावरा विसर्जन के जुलूस में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने अयोध्या में विराजमान भगवान श्री राम जी की मूर्ति की छवि वाला स्मृति चिन्ह मंदिर समितियों के पदाधिकारियों को भेंट किया।

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन ज्योत जवारा विसर्जन यात्रा शहर के अलग-अलग इलाकों से निकलकर कंकाली तालाब पहुंची। इस दौरान विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने सीने, अपने हाथों पर और अपने गालों पर सांग बाण धारण किया था। इस दौरान छोटे बच्चों ने भी अपने शरीर पर नुकीले सांग बाण धारण कर भक्ति के संगीत पर नाचते गाते हुए कंकाली मंदिर तालाब पहुंचे और वहां ज्योति कलश और जंवारे का श्रद्धा भक्ति के साथ विसर्जन किया।

नवरात्रि के मौके पर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को प्रसादी का भी वितरण किया। जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने प्रसाद दिया। वहीं, जवारा विसर्जन के मौके पर रायपुर के कंकाली मंदिर तालाब में बढ़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

राम नवमी के शाम को शहर के विभिन्न जगहों से गुजरने वाले शिवसेना के विशाल जुलूस में भी शामिल हुआ आज पूरा रायपुर शहर शीतला माता और राम भगवान के भक्ति का दिन रहा ।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html