रायपुर: गुढ़ियारी में भव्य दही हांडी उत्सव, 15 लाख का इनाम...
- ANIS LALA DANI

- 18 hours ago
- 1 min read
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य दही हांडी उत्सव
15 लाख रुपए प्रथम इनाम
लोक भजन गायक देंगे प्रस्तुति

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
रायपुर के गुढ़ियारी में इस बार दही हांडी का रोमांच चरम पर होगा। 15 लाख रुपये के इनाम के लिए गोविंदा टोलियों में जोरदार मुकाबला होगा। 5 सितंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन में बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा भी अपनी प्रस्तुतियों से अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे ।
स्लग : दही हांडी उत्सव
सिटी : रायपुर, छत्तीसगढ़
गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में 5 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 16वां विशाल दही हांडी उत्सव होगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा की गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी। विजेता टोली को मिलेगा 15 लाख रुपये का नगद पुरस्कार। पुरुष, महिला और ग्रीस लगे खंभे पर दही हांडी प्रतियोगिता इस आयोजन का खास आकर्षण रहेगी। वहीं मंच पर बी प्राक, लखबीर सिंह लक्खा और गरिमा स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुतियां भक्तों और युवाओं में जोश भरेंगी। सुरक्षा के लिए पुलिस, प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।




.jpg)













