google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: महादेव घाट के पास नदी में तैरता मिला शव, पहचान नहीं हो सकी.....

Jul 28
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर महादेव घाट इलाके में 28 जुलाई को दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, महादेव घाट स्थित मंदिर के सामने नदी में लोगों ने एक शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html