रायपुर: राधा स्वामी मंदिर के पास ब्राह्मण सभा के सदस्य पर गैंती से हमला.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर:- संतोषी नगर स्थित राधा स्वामी मंदिर के पास पूजा-पाठ के लिए पहुंचे सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के सदस्य पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने त्रिभुवन नाथ तिवारी पर लोहे की गैंती से हमला कर दिया। हमले में उन्हें चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपी पर जातिसूचक अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6 बजे त्रिभुवन नाथ तिवारी पूजा-पाठ के लिए राधा स्वामी मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन पर लोहे की गैंती से हमला किए जाने का आरोप है। घटना के बाद मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की गई, जहां अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना के बाद सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के बड़ी संख्या में सदस्य पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। सदस्यों ने आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी पुलिस के सामने रखी गई। सभा के सदस्यों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। वहीं पुलिस कमिश्नर राहुल देव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments