google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: 'बने खाबो-बने रहिबो 2.0' अभियान के तहत कार्रवाई.....

Aug 18
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर: नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देशानुसार ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ प्रवर्तन कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच एवं नमूना संकलन की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल थोक मार्केट, डूमरतराई, रायपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए पैक्ड मिठाइयों के रसगुल्ला, गुलाब जामुन एवं सोन केक के तीन लीगल सैंपल लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


इसी क्रम में हाईवे किंग रेस्टोरेंट से पनीर एवं वेज ग्रेवी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के किचन में वेज एवं नॉन-वेज सेक्शन अलग-अलग पाए गए। हालांकि, खाद्य सामग्रियों का रख-रखाव उचित एवं व्यवस्थित नहीं पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा तत्काल किचन को बंद कर खाद्य सामग्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य भंडारण एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। लिए गए सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#raipur #नियंत्रक खाद्य #औषधि प्रशासन #breakingADNnews


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html