छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के साथ गिर सकती है बिजली...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: भले ही प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी पूरी तरह बदला हुआ नहीं है। मानसून द्रोणिका के अब तक पूरी तरह सक्रिय रहने और दिन के वक्त तेज धूप खिलने के कारण वातावरण में उमस और गर्मी बरकरार है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में लोगों को तीखी धूप के साथ-साथ गर्मी का अहसास सता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के तेवर ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।
पारे की स्थिति और तापमान का हाल -
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर का मौसम ज्यादातर शुष्क रहा, हालांकि छिटपुट जगहों पर हल्की बौछारें भी रिकॉर्ड की गईं। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इन जिलों में चमक सकती है बिजली, चलेंगी तेज हवाएं -
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के कुछ चुनिंदा इलाकों में बहुत हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात (बिजली गिरने) और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की आशंका है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि अगले 48 घंटों तक मौसम का रुख इसी तरह का बना रह सकता है, जिसके बाद इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments