रेलवे स्टेशन पर स्थित हनुमान मन्दिर से “रेल रोको आंदोलन” की हुई शुरुआत....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर..
13/09/2023 आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी व रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप रायपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित हनुमान मन्दिर से “रेल रोको आंदोलन” की शुरुआत हुई।
छत्तीसगढ़ में बार बार ट्रेन कैंसल कर छत्तीसगढ़ के लोगों को परेशान करने के खिलाफ़ शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल रेल रोको आंदोलन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बार- बार ट्रेन कैंसल कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

बी॰ओ॰सी॰ अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल किए।उन्होंने कहा कि ट्रेनों को रद्द किए जाने के कारण यात्रियों को कई सारी समस्याओं एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।परंतु, यह निरंकुश सरकार आम जनता को प्रताड़ित करने पर तुली हुई है।
भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों के दौरान बार-बार पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने के कारण हर वर्ग परेशान है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार रेल के किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी कर रही है जिसका सीधा असर मध्यम-वर्गीय एवं गरीब जनता पर पड़ता है।उन्होंने आगे कहा की भाजपा सरकार अपनी कुनीतियों के फलस्वरूप बुजुर्गों एवं छात्रों को रेल किराए में मिलने वाली रियायतों को ख़त्म पर निजीकरण की ओर धकेलने की साजिश कर रही है|
उन्होंने रेल रोको आंदोलन को सफल बताया और कहा की हम अपेक्षा करते हैं कि इस आंदोलन की आवाज से सोती हुई इस सरकार के कानों में जूँ रेंगेगी और यह सरकार त्वरित करवाई कर ट्रेनों को बहाल करेगी।
इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, अनिता योगेंद्र शर्मा, गिरीश दुबे, छाया वर्मा, उधो राम वर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, देवेंद्र यादव, उत्तम साहू, नीलम नीलकंठ जगत, नवीन चंद्राकर, के सूरज, कमलेश नथवानी, बंशी कनौजे, नीलकंठ जगत, नवीन लाजरश, प्रवीण चंद्राकर, नरेंद्र पाल, मोहन साहू, आवेश खान, गौतम, नवीन केशरवानी, सागर वाकड़े, अमित ठाकुर, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments