रायगढ़: सड़क की बदहाली पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन....
- ANIS LALA DANI

- 5 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़:- शहर के ढिमरापुर चौक से कोतरारोड (kotraroad) मार्ग की जर्जर और खस्ताहाल सड़क को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द सुधार की मांग उठाई।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, आवागमन में परेशानी
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं।
मरम्मत की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क पर केवल काला लेप चढ़ाकर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई, जिसकी गुणवत्ता हल्की बारिश में ही सामने आ गई। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़कों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी स्थिति इसके विपरीत है।
स्थायी निर्माण की मांग
कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। साथ ही सड़क का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की गई, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं और लोगों की परेशानी पर रोक लगाई जा सके।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments