google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से धक्का-मुक्की का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में 26 अक्टूबर को होगी सुनवाई....

Oct 16
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अधिवक्ता गौरव भाटिया ने मुख्य न्यायाधीश की बेंच के समक्ष लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक महिला पत्रकार को धक्का देने के गंभीर आरोप का मुद्दा उठाया। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि इस याचिका पर सुनवाई की तारीख तय की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि मामले में नोटिस जारी हुआ है या नहीं। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि कल प्रस्तुत की गई तमाम याचिकाओं में पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं तथा इस मामले की सुनवाई आगामी 26 अक्टूबर को की जाएगी।


एक अन्य संबंधित प्रकरण में वकील जय अनंत देहाद्राई ने भी मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि विरोध प्रदर्शनों के कारण कनॉट प्लेस के स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है। इस पर मुख्य अदालत ने टिप्पणी की कि सभी पक्षों से संवेदनशीलता और समझदारी की उम्मीद है। त्योहारी सीजन छोटे व्यापारियों के लिए कमाई का मुख्य समय होता है, और कारोबार प्रभावित होने से उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।


न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदर्शनकारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ आम दुकानदारों की आजीविका की सुरक्षा करना भी बेहद आवश्यक है। यदि प्रदर्शनों की वजह से व्यापारियों को नुकसान पहुंचता है, तो सुप्रीम कोर्ट अपने संवैधानिक दायित्वों के तहत उचित कदम उठा सकता है। फिलहाल न्यायालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि दिल्ली में गत 12 इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर तीन माह की गर्भवती महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html