चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित, राहुल गांधी आज अंबिकापुर और जशपुर में....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अंबिकापुर के कतकालो में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पक्ष में राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वही जशपुर में प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी राहुल गांधी चुनावी सभा करेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार राहुल गांधी दोपहर 12:00 अंबिकापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे।
दोपहर 1 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में आमसभा को संबोधित करेगें। कतकालो, अंबिकापुर के लिए दोपहर 2.10 को रवाना होंगे। दोपहर 3:00 अंबिकापुर के कतकालो में आम सभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हुआ जिसके बाद फिर से दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दिग्गजों का दौरा शुरू हो गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments