जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई: जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 56 के कैफे-होटल पर लगाया 12 हजार का जुर्माना....
निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 56 क्षेत्र में कैफे, होटल की स्वच्छता व्यवस्था का जनशिकायत मिलने पर किया औचक निरीक्षण, गन्दगी मिलने और ठोस अपशिष्ट नियम 2026 का पालन नहीं होने पर तत्काल किया 12 हजार रूपये का ई जुर्माना...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर - रायपुर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा, अनिल झा, लक्की की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत सम्बंधित कैफे, होटल की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया | औचक निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कैफे, होटल में गन्दगी पायी गयी एवं ठोस अपशिष्ट नियम 2026 का पालन नहीं किया जाना पाया गया | इस पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्थल पर सम्बंधित कैफे होटल संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए 12 हजार रूपये का ई चालान करने की कार्रवाई की गयी एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया |








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments