google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में जमीन के नाम पर 10 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार...

1 day ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर दस लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक प्रापर्टी डीलर ने आदिवासी महिला के नाम पर दर्ज जमीन को बेचने का झांसा देकर खरीदार से एडवांस रकम ऐंठ ली और समय आने पर रजिस्ट्री टाल दी।


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दयालबंद निवासी विशालचंद्र केसरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भारतीय नगर निवासी कारोबारी प्रफुल्ल झा के साथ दस दिसंबर 2025 को सत्तर लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन का सौदा तय हुआ था। इस सौदे के एवज में बैंक के जरिए दस लाख रुपए अग्रिम भुगतान किए गए थे।


आरोपी डीलर ने सकरी तहसील के अमेरी इलाके में स्थित खसरा नंबर 232 की जमीन का सौदा दिखाया था, जो राजस्व रिकॉर्ड में गोंड समुदाय की चंद्रकली बाई के नाम पर दर्ज है। डीलर ने खुद को कृष्णा दुआ के नाम से जारी मुख्तियारनामे के आधार पर जमीन बेचने का हकदार बताया था। बाद में दस्तावेजों और मालिकाना हक पर सवाल खड़े होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।


शिकायत के मुताबिक, पंद्रह दिसंबर 2025 को मसानगंज और तोरवा की जमीनों के लिए भी इसी तरह अनुबंध किया गया था, लेकिन किसी की भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी प्रफुल्ल झा को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी सिटी पंकज पटेल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी कागजातों और अन्य पुरानी शिकायतों की बारीकी से जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html