google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं 108 अंक हम सभी देशवासियों के लिए है सौभाग्यशाली - प्रीतेश गांधी

Dec 31, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मन की बात का ऐतिहासिक 108वां प्रसारण का पूरा देश साक्षी बना। प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा एवं प्रदेश सदस्य मन की बात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुना।


प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रीत सदस्य भाजपा एवं प्रदेश सदस्य मन की बात ने कहा कि प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी की मन की बात हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। मन की बात का 108वां संस्करण यह वर्ष 2023 का अंतिम प्रसारण है। अब वर्ष 2024 का प्रसारण श्रीराम जी के आगमन के साथ होगा। मन की बात पर प्रकाश डालते हुए गांधी ने आगे कहा कि मन की बात का 108वां एपिसोड के अंक का महत्व, उसकी पवित्रता भारतीय समाज के लिए अद्भुत है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है।इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड प्रधनमंत्री के साथ-साथ हम सबके लिए खास हो गया।


प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रीत सदस्य भाजपा एवं प्रदेश सदस्य मन की बात बीजेपी छत्तीसगढ़ ने बताया कि आज प्रधानसेवक ने कहा कि भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और मूमेंटम को बनाए रखना है। भारत का इनोवेशन हब बनना, इंटरनेशनल वर्ष ऑफ मिलेट्स, प्रतिदिन एक्सरसाइज, नींद, वर्कआउट, अनुशासन, धैर्यता, गदा व्यायाम का लाभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI टूल्स, सावित्रीबाई फुले जी और रानी वेलु नाचियार जी, गुजरात की डायरा परंपरा सहित विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान करते हुए देशवासियों के मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html