google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

AI के अति-उपयोग पर सरकार की सख्त चेतावनी, ब्रॉडकास्टर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी...

2 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी सैटेलाइट चैनलों को प्रसारण नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि समाचार निर्माण या ग्राफिक्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग केवल सहायक के रूप में होना चाहिए। तकनीकी सहायता के नाम पर खबरों की प्रमाणिकता और सत्यता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कई चैनल बिना सोचे-समझे एआई आधारित टूल्स और जेनरेटिव तकनीक का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे कई बार एक जैसी भ्रामक सामग्री और विजुअल अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित हो जाते हैं, जो स्थापित प्रोग्राम कोड के विरुद्ध हैं। सरकार ने याद दिलाया है कि खबरों की गुणवत्ता और संपादकीय शुद्धता बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी मीडिया संस्थानों की ही है।


इसके अलावा, पैनल चर्चाओं और बहसों के दौरान भी विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है। चैनलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सांप्रदायिक तनाव, भड़काऊ बयानों या आपत्तिजनक भाषा को रोकने के लिए डिले फीड, म्यूट बटन और डिस्क्लेमर जैसी तकनीकों का समय पर उपयोग करें ताकि प्रसारण की मर्यादा बनी रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html