google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर शहर को शीघ्र गौरवपथ 2 की अनुपम सौगात देने की तैयारी.....

Jul 29
3 min read
  • रायपुर शहर को शीघ्र गौरवपथ 2 की अनुपम सौगात देने की तैयारी, महापौर मीनल चौबे की पहल पर वार्ड पार्षदों को गौरवपथ 2 योजना की स्पाट पर दी गई जानकारी

  • बूढापारा बिजली आफिस चौक से सिद्धार्थ चौक टिकरापारा होकर पचपेडी नाका चौक तक लगभग 2300 मीटर मुख्य मार्ग में 24 मीटर चौड़ा सौंदर्यीकरण विकास आकर्षण का केन्द्र बनेगा

  • मार्ग के दोनो ओर पाथवे हरियाली, बस स्टाप कियोस्क नवा रायपुर की तर्ज पर मार्ग में टेबल टॉप डेव्हलपमेंट बैठने की सुविधा सहित अनेक जनसुविधाएं देने की तैयारी

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - राजधानी शहर रायपुर को सुन्दर स्वरूप शीघ्र देकर नागरिको को अनुपम सौगात देने की तैयारी में महापौर मीनल चौबे की पहल पर रायपुर नगर पालिक निगम जुट गया है। महापौर ने आज बिजली ऑफिस चौक बूढापारा से सिद्धार्थ चौक टिकरापारा होकर पचपेडी नाका चौक तक शीघ्र सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्तावित गौरवपथ 2 अंतर्गत योजना की ड्राईंग डिजाइन सहित जनहितकारी प्रस्तावो की जानकारी वार्ड पार्षदों को दी। इस योजना के शीघ्र प्रस्तावित कियान्वयन से रायपुर नगर निगम के जोन 4 के 2 वार्ड स्वामी विवेकानंद सदर बाजार एवं मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड और जोन 6 के शहीद पंकज विकम वार्ड ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्षेत्र की जनता सीधे लाभान्वित होगी। बूढापारा बिजली आफिस चौक से सिद्धार्थ चौक होकर पचपेडी नाका चौक तक 24 मीटर चौड़े मार्ग में 2300 मीटर लंबे मार्ग पर सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र किया जायेगा।

महापौर मीनल चौबे ने जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद स्वप्निल मिश्रा प्रमोद कुमार साहू, एल्डरमेन मनीष करडमुजे को गौरवपथ 2 योजना में प्रस्तावित जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी। कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता सुश्री अर्जिता दीवान की उपस्थिति में पार्षदों को प्रस्तावित योजना से अवगत कराया गया। जानकारी दी गई कि प्रस्तावित गौरवपथ 2 सौंदर्यीकरण योजना के तहत बूढापारा बिजली आफिस चौक से सिद्धार्थ चौक टिकरापारा होकर पचपेडी नाका चौक तक मार्ग के मध्य जहां रोड डिवाईडर बनाकर सुन्दर लाईटिंग की जायेगी। वहीं मार्ग विभाजक के मध्य हरियाली बिखेरने सुन्दर पौधरोपण किया जायेगा। वहीं मार्ग के दोनो ओर पाथवे विकास सौंदर्याकरण के तहत किया जायेगा एवं उपलब्ध स्थान के अनुसार दोनो ओर बस स्टाप कियोस्क निर्माण करवाकर पाथवे में मार्निंग इवनिंग वॉक करने वाले लोगो की सुविधा हेतु आरामदायक कुर्सियां बैठने हेतु लगाया जाना प्रस्तावित किया गया है। गौरवपथ 2 योजना का सौंदर्यीकरण एवं विकास रायपुर में किया जायेगा। वहीं नवा रायपुर राजधानी के तर्ज पर मार्ग में टेबल टॉप डेव्हलपमेंट करते हुए मार्ग को सुविधाजनक राहगीरो एवं वाहन चालको हेतु बनाया जायेगा।

गौरवपथ 2 सौंदर्यीकरण योजना के क्रियान्वयन लगभग 15 करोड रूपये की स्वीकृत लागत से नगर निगम मुख्यालय योजना विभाग के माध्यम से किया जायेगा। इस हेतु निर्देशानुसार राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की स्वीकृति एवं दिशा निर्देश अनुरूप नियमानुसार प्रक्रिया के तहत निविदा कार्यवाही कर कार्य हेतु कार्यादेश जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही काम प्रारंभ किया जाना जनसुविधा हेतु प्रस्तावित है।


महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर पालिक निगम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के मार्गदर्शन में नगरवासियों की सुविधाओं के लिए लगातार तेजी के साथ विकास कार्य करवाये जा रहे है। इसके तहत नगर निगम के माध्यम से राजधानी शहर में गौरवपथ 2 सौंदर्यीकरण की प्रस्तावित योजना का शीघ्र कियान्वयन प्रारंभ किया जाकर नगरवासियों को अनुपम सौगात दी जायेगी। इससे रायपुर शहर के सुव्यवस्थित विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html