google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना: किसानों को मिल रहा उनकी उपज का उचित मूल्य....

12 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-   महासमुंद :- प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा) किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बाजार मूल्य में होने वाली गिरावट से राहत प्रदान करने की दिशा में विशेष भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आगामी फसल की तैयारी में भी सहायता मिल रही है। जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम ठेलकादादर निवासी प्रगतिशील कृषक गणेश पटेल के पास कुल 4.80 हेक्टेयर कृषि भूमि है। 


उन्होंने रबी वर्ष 2025 में अपने खेत में सरसों की फसल की खेती की थी। योजना के अंतर्गत उन्होंने अपनी फसल का समिति में पंजीयन कराया और फसल तैयार होने के बाद सरसों उपार्जन केंद्र पिथौरा में अपनी उपज का विक्रय किया। पीएम आशा योजना के माध्यम से गणेश पटेल को सरसों की उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिली। बाजार मूल्य में गिरावट के प्रभाव से राहत मिलने के साथ उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये का आर्थिक लाभ हुआ। इस राशि से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली तथा आगामी फसल की खेती के लिए खाद, बीज और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था करने में मदद मिली।


कृषक  गणेश पटेल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना खेती की लागत और कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक है। उन्होंने कहा योजना से प्राप्त लाभ ने उन्हें आगामी कृषि गतिविधियों की बेहतर तैयारी करने का अवसर प्रदान किया है। #PMAsha #Farmers #Chhattisgarh #Mahasamund #Agriculture #Pithora #News #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html