भारत और कनाडा के बीच जल्द राजनैतिक तनाव होगा कम - ऋषि सुनक.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
लंदन । ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत-कनाडा के बीच राजनयिक तनाव में कमी आएगी। शुक्रवार शाम को अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के साथ कॉल में, पीएम सुनक ने यूके की स्थिति की पुष्टि की कि सभी देशों को संप्रभुता और कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि सभी देशों को राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन के सिद्धांतों सहित संप्रभुता और कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए।
ट्रूडो ने भारत में कनाडाई राजनयिकों से संबंधित स्थिति पर सुनक को अपडेट किया और दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए। ट्रूडो द्वारा पिछले महीने संसद में भारतीय खुफिया एजेंटों द्वारा खालिस्तान समर्थक सिख कट्टरपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने के आरोप के बाद कनाडा और भारत के बीच संबंधों में खटास आ गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments