google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अटलजी जैसी राजनीतिक शुचिता न भूतो न भविष्यति है - महापौर मीनल चौबे....

Aug 17
3 min read
  • पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 8वीं पुण्यतिथि पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, वफ्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, एमआईसी सदस्यों, पार्षद, एल्डरमैनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों ने किया सादर नमन....

  • अटलजी का अवन्ति विहार कॉलोनी एटीएम चौक स्थित प्रतिमा स्थल में 8वीं पुण्यतिथि पर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, गणमान्यजनों ने किया सादर नमन

  • अटलजी ने पोखरन में सफल परमाणु परीक्षण करवाकर भारत को विश्व की परमाणु महाशक्ति बनाया- ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू.....

  • छत्तीसगढ़वासियों को छत्तीसगढ़ लिखने का सौभाग्य अटलजी की देन है- सभापति सूर्यकान्त राठौड़.......

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर - आज भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अटल परिसर फुण्डहर चौक अटल एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 10 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया |

नगर निगम रायपुर के पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर फुण्डहर चौक अटल परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, खेम कुमार सेन, जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, पार्षद मोहन साहू, एल्डरमैन विक्रम सिंह ठाकुर, राजू राघवानी, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता छगनलाल मूंदड़ा, मण्डल अध्यक्ष भीमवंत निषाद, सहित नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर एवं गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों एवं नगर निगम जोन 10 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सादर नमन किया |

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि अटलजी ने पोखरन में सफल परमाणु परीक्षण करवाकर भारत को विश्व की परमाणु महाशक्ति बनाया | अटलजी के कारण से बिना संघर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया, आज छत्तीसगढ़ राज्य को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को विकास के शिखर पर ले जाने का कार्य कर रही है, छत्तीसगढ़ बनने के बाद 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ राज्य का विकास अटलजी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किया, अटलजी ने राजनीति में जीवन भर नैतिक मर्यादाओं का व्यवहारिक पालन किया. अटलजी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य की जनता युगों - युगों तक ससम्मान स्मरण करती रहेगी |

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि अटलजी राजनीति के क्षेत्र में सबके लिए प्रेरणा शक्ति हैँ, अटलजी जैसी राजनीतिक शुचिता न भूतो न भविष्यति है, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के सामने छत्तीसगढ़ लिखने का सौभाग्य अटलजी की देन है, अटलजी ने रायपुर में छत्तीसगढ़वासियों से किया राजनीतिक वादा केन्द्र में सरकार बनने पर पूरा किया एवं छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, कार्यक्रम का संचालन नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी ने किया |


इसी प्रकार आज नगर निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत अवन्ति विहार कॉलोनी में एटीएम चौक में स्थित भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर नगर निगम जोन 3 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, एल्डरमैन राजू राघवानी, पूर्व पार्षद सीमा साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता मनोज राठी सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों, जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे ने सादर नमन किया |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html