google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़ में फरार वारंटियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 'ऑपरेशन क्लीन हंट' में 15 दबोचे...

4 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाते हुए फरार चल रहे स्थायी वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों की विशेष रणनीति के तहत चलाए जा रहे इस अभियान के जरिए लंबे समय से कानून की पकड़ से दूर रहने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।


अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न इलाकों में दबिश देकर कुल 15 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान चक्रधरनगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा पांच आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा खरसिया से तीन और पूंजीपथरा से दो वारंटी धरे गए। वहीं कापू, कोतरारोड, धरमजयगढ़ और पुसौर थाना क्षेत्रों के साथ-साथ खरसिया चौकी क्षेत्र से भी एक-एक आरोपी को दबोचा गया। पुलिस की इस समन्वित कार्रवाई से फरार चल रहे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए वरिष्ठ स्तर पर विशेष योजना तैयार की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के लंबित वारंटों की सूची तैयार कर ठोस रणनीति के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमों द्वारा पहले स्थानीय स्तर पर तलाश की जाती है और जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों या राज्यों तक दायरा बढ़ाया जाता है। पकड़े गए आरोपियों में विकास यादव, लोकनाथ उर्फ विक्की तिवारी, अशोक राठिया उर्फ ननकी, अनिल नट, जनक राम खुटे, सुरेश दास, किरण साहू, राजा सोनी, बलदेव दास महंत, बंधन राम मांझी, गोविन्दा दिवाकर, छोटेलाल यादव उर्फ भड्डू, बिमला देवी महंत, सुरेश कुमार पटेल के अलावा एक नाबालिग शामिल है। ये आरोपी रायगढ़ के अलावा सरगुजा के सीतापुर क्षेत्र से भी ताल्लुक रखते हैं।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली और अपराधियों की गिरफ्तारी का यह सिलसिला आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html