पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो जुआरियों को किया गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में विनोद और विनय कुमार है। पुलिस ने इनके पास से 3700 रुपए और 52 कार्ड बरामद किए है।
पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। उत्तरी जिला डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि सदर बाजार थाना अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव की देखरेख में गठित टीम प्रधान सिपाही शंकर और अनुज ऑपरेशन विघात के तहत क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर थे। सूचना मिली की बस्ती जुलहान, सदर बाजार में दो व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं।
अगर समय रहते छापेमारी की गई तो पकड़ा जा सकता है। पुलिस टीम की भनक लगते ही सट्टा-पर्ची लिख रहे लोगों के आसपास जमा भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया। पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे दो लोगों को पकड़ लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments