पुलिस ने पत्थरबाजों को सिखाया सबक, अर्धनग्न कर सड़क पर घुमाया....

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में किसी के मामले में दो पक्षों में विवाद बढ़ने पर दो दिन पहले पत्थर बाजी हुई, दोनों तरफ से कुछ लड़कों पर जमकर पत्थर बाजी की, पत्थर बाजी के बाद पुलिस 8 लड़को को गिरफ्तार कर उन्हें सबक सिखाया, पुलिस ने सभी लड़कों को अर्धनग्न कर एक रस्सी से सभी के हाथ बांधकर सड़क पर जूलूस निकाला, जूलूस निकालने के बाद ये सभी लड़के जिस स्थान पर पत्थरबाजी किये थे, पुलिस सभी को लेकर वहां पर लेकर गई, जहां उनसे लोगों से माफ़ी मंगवाने के बाद फेंके गए सभी पत्थर बिनवाए, जिसके बाद सभी को लेकर पुलिस स्टेशन लेकर आई |
अर्धनग्न अवस्था में परेड करवाने को लेकर उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है | लड़को को अर्धनग्न परेड करवाने को लेकर थाना सदर बाजार के थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि ”दो गुटों में विवाद के चलते पत्थरबाजी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसने पत्थर उठवाए और उनका जुलूस निकाला, फिलहाल पुलिस अन्य बदमाशों की भी तलाश में जुटी हुई है |’






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments