रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8-10 आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- राजधानी रायपुर में 28 सितंबर 2026 को निकली भव्य झांकी के बाद पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में करीब 8 से 10 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, झांकी और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।
पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के पास से कई सामान बरामद किए गए हैं। इनमें लोहे का हथौड़ा, शराब की बोतलें, चेन, हटक के चूड़े सहित अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस अब बरामद सामान के संबंध में जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजधानी रायपुर में झांकी और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने पूरे आयोजन के दौरान निगरानी बनाए रखी। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजधानी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। झांकी और बड़े आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments