google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वाहन स्टैंड के पास गैरेज में पुलिस की रेड, कई जुआरी पकड़ाए...

Jul 23
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा :- वाहन स्टैंड गैरेज की आड़ में सजे जुए के फड़ में पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। पूरा मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। मामला बुधवारी बाईपास मार्ग स्थित वाहन स्टैंड के पास का है।


मानिकपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन स्टैंड की आड़ में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से 8 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html