पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्चिंग के दौरान नक्सली हुआ गिरफ्तार...
- ANIS LALA DANI
- Dec 22, 2023
- 1 min read
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांकेर- जिलें में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने एक नक्सली हो गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस आज सुबह से ही सर्चिंग के लिए निकली हुई थी। इस दौरान नक्सली को गिरफ्तार किया है। नक्सली की पहचान जन मिलिशिया के सदस्य सुरेश कतलामी के रूप में हुई है। इस मामले की कार्रवाई छोट बेठिया पुलिस ने की है।
आज नक्सलियों ने भारत बंद का अह्वान किया है। पीएलजीए के दौरान से ही माओवादियों ने एक बैनर पोस्टर जारी किया है। जिसमें उन्होंने एक दिवसीय भारत बंद का ऐलान किया है और लोगों को इसकी समर्थन के लिए अपील की है।