देश में 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
देश के पीएम नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करने जा रहे हैं। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत कर रहे हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र के समूचे 34 ग्रामीण जिलों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। ये केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के वास्ते विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार हर केंद्र पर कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करीब 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ये एजेंसियां इस क्षेत्र को अधिक सक्षम और कुशल मानव कौशल सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद करेंगी। गौरतलब है कि प्रमोद महाजन भाजपा के एक प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे और उनका 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनकी स्मृति में इन केंन्दों को शुरु किया जा रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments