google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी ने कहा, हमें सौभाग्य है कि हम’भगवान राम’का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं.....

Oct 25, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली के द्वारका में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर बड़ा हमला किया है. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये लोग समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. ये ध्यान रखना है कि रावण का ये दहन सिर्फ पुतले का ही दहन नहीं हो, ये दहन हर उस विकृति का हो जिसके कारण समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है. ये दहन हो जो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर मां भारती को बांटने का प्रयास करते हैं. ये दहन हो उस विचार का जिसमें विकास की जगह, स्वार्थ निहित है, उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी के साथ सबसे विश्वस्त डेमोक्रेसी के रूप में उभर रहा है |

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं, अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर, पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा | राम मंदिर में भगवान राम के विराजने को बस कुछ महीने बचे हैं. उन्होंने कहा कि इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं. विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है. भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है |


पीएम मोदी ने दिलाये 10 संकल्प

आने वाली पीढियों को ध्यान में रखते हुए पानी बचाना |

डिजिटल लेन-देन के लिए लोगों को प्रेरित करना |

गांव और शहर में स्वच्छता में सबसे आगे जाएं |

वोकल फॉर लोकल को फॉलो करेंगे

हम क्वालिटी काम करेंगे |

पहले अपना पूरा देश देखेंगे |

यात्रा करेंगे, फिर समय मिला तो विदेश जाने के लिए सोचेंगे,

प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करेंगे,

सुपरफूड मिलेट्स अपनी रोजमर्रा की जिदंगी में शामिल करेंगे,

योग, स्पोट्स और फिटेनस को प्राथमिकता देंगे |

कम से कम एक गरीब परिवार के साथ मिलकर उसका शक्ति बढाएंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html