पीएम मोदी पहुंचे भोपाल, जंबूरी में कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने जनता के बीच मेगा रोड शो शुरु कर दिया है। खुली जीप में उनका काफिला जंबूरी की ओर बढ़ चला है, वे यहां जंबूरी मैदान में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ को अब से थोड़ी देर में संबोधित करेंगे।
भातीय जनता पार्टी ने कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की है। पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि इस कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़ेंगे। बता दें कि एमपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए गए जन आशीर्वाद यात्रा के खत्म होने के बाद कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
पिछले डेढ़ महीने में पीएम मोदी का मध्य प्रदेश में यह तीसरा दौरा है। पीएम मोदी अब से कुछ देर में भोपाल पहुंचने के बाद जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद मैदान में खुली जीप पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच तक जाएंगे। गौरतलब है कि साल 2018 में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में तीन लाख 70 हजार कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। इस बार और अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का प्रयास है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments