google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी ने आम चुनाव देखने पी 20 प्रतिनिधियों को ‎किया आमं‎त्रित.....

Oct 15, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव को देखने के लिए पी 20 के प्रतिनिधियों को आमं‎त्रित करते हुये कहा कि इस चुनाव में 100 करोड़ मतदाता मतदान करने जा रहे हैं।प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में जी 20 देशों के संसदीय अध्यक्षों के नौवें पी 20 सम्मेलन में कहा, मैं पी-20 सम्मेलन में आए आप सभी प्रतिनिधियों को अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव को देखने के लिए अग्रिम निमंत्रण देता हूं ‎जिसकी मेजबानी में बहुत खुशी होगी। मोदी ने कहा कि समय के साथ भारत की संसदीय प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार हुआ है, ये प्रक्रियाएं और सशक्त हुई हैं।


भारत में लोग आम चुनाव को सबसे बड़ा पर्व मानते हैं। वर्ष 1947 में आजादी के मिलने के बाद से अभी तक भारत में 17 आम चुनाव और 300 से अधिक राज्य विधानसभाओं के चुनाव हो चुके हैं। भारत, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव ही नहीं कराता, बल्कि इसमें लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “वर्ष 2019 के आम चुनाव में देशवासियों ने मेरी पार्टी को लगातार दूसरी बार विजयी बनाया है। साल 2019 का आम चुनाव मानवीय इतिहास की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया थी। इसमें 60 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। आप कल्पना कर सकते हैं, तब भारत में 91 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे।


ये पूरे यूरोप की कुल आबादी से भी अधिक है। भारत के कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 70 प्रतिशत के आसपास का टर्न-आउट ये दिखाता है, कि भारत में संसदीय प्रक्रिया पर लोगों का कितना ज्यादा भरोसा है और इसमें भी एक महत्वपूर्ण कारक महिलाओं की सबसे अधिक भागीदारी रही। वर्ष 2019 के आम चुनाव में भारत की महिलाओं ने रिकॉर्ड संख्या में वोट डाला। सिर्फ संख्या में ही नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में भी भारत के चुनाव जैसा उदाहरण दुनिया में नहीं मिलेगा।”उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनाव में 600 से ज्यादा राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया था। इन चुनावों में एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों ने चुनाव का काम किया था। चुनाव के लिए देश में 10 लाख से ज्यादा मतदान केन्द्र बनाए गए थे।


प्रधानमंत्री ने कहा कि समय के साथ भारत ने चुनावी प्रक्रिया को आधुनिक टेक्नोलॉजी से भी जोड़ा है। भारत करीब 25 साल से इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन (ईपीएम) का इस्तेमाल कर रहा है। ईवीएम के उपयोग से यहां चुनाव में पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया में दक्षता दोनों बढ़ी है। भारत में वोटों की गिनती शुरू होने के कुछ ही घंटों में चुनाव परिणाम आ जाते हैं।उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का हाल ही में बड़ा निर्णय़ लिया है। भारत में स्थानीय निकायों में करीब 32 लाख से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। इनमें से करीब 50 प्रतिशत महिला प्रतिनिधि हैं। भारत, आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html