पीएम ने 13,500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं राष्ट्र को कीं समर्पित......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
तेलंगाना में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यक्रम में सीएम केसीआर नहीं हुए शामिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं आज राष्ट्र के नाम समर्पित करते हुए राज्य के विकास का वादा किया। इस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। पीएम मोदी ने दोपहर में महबूबनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस एवं सत्तारूढ़ बीआरएस दोनों के खिलाफ हमला बोला। बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव राज्य में पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और उनके मंत्री एवं बीआरएस नेता तलसानी श्रीनिवास यादव ने प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया। बाद में यादव ने पीएम के आधिकारिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।
इस बीच, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की आलोचना करते हुए कहा कि सीएम राव विभिन्न विकास गतिविधियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने से बच रहे हैं। पीएम ने रविवार को तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया व कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
प्रधानमंत्री ने महबूबनगर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे से संबंधित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी, भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हैदराबाद-विशाखापत्तनम गलियारे से संबंधित सड़क परियोजना का लोकार्पण किया, प्रमुख तेल और गैस पाइपलाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की और साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हैदराबाद (काचीगुडा)-रायचूर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरानलोगों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड स्थापित करने के केंद्र के फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत हल्दी का प्रमुख उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है और तेलंगाना के किसान भारी मात्रा में हल्दी का उत्पादन करते हैं।
पीएम मोदी ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि भारत सरकार मुलुगु जिले में एक सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना करने जा रहा है। इसका नाम आदिवासी देवियां सम्मक्का-सारक्का के नाम पर रखा जाएगा। गौरतलब है कि तेलंगाना में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी का तीन अक्टूबर को निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने और परियोजनाओं का शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments