बेडशीट के सहारे लोगों ने बचाई अपनी जान, 7वीं मंजिल पर लगी आग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हरियाणा- सोनीपत जिले में स्थित एक हाईराइज सोसायटी की बिल्डिंग में शनिवार देर रात आग लग गई | नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ एपेक्स ग्रीन नाम की सोसायटी के सी ब्लॉक की 7वीं मंजिल पर स्तिथ फ्लैट में आग का तांडव देखने को मिला | आग के कारण बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर स्थित फ्लैटों में कई लोग फंस गए थे, जो बेडशीट के सहारे नीचे उतरे | आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है |
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए | इस घटना में कई लोगों के झुलसने की सूचना भी है, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है | स्थानीय प्रशासन और फायर सर्विस ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया | दमकल विभाग के कर्मचारियों ने उपकरणों पर सवाल उठाए | उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरण ना होने के चलते लोगों को रेस्क्यू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments