गड्ढों से भरी सड़कों पर फूटा लोगों का आक्रोश, घेरा मंत्री का बंगला.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अंबिकापुर:- शहर की बदहाल और गड्ढों से भरी सड़कों को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया। सड़कों की मरम्मत और निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर बैठकर जमकर नारेबाजी की और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंबिकापुर से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न हो रही हैं और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना और जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।
खराब सड़कों के चलते कुछ दूरी का सफर तय करने में भी लोगों को घंटों लग रहे हैं, वहीं गड्ढों के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सूरजपुर दौरे पर गए मंत्री राजेश अग्रवाल तत्काल अपने निवास पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बारिश शुरू हो जाने के कारण सड़कों का निर्माण कार्य नहीं कराया जा सका। उन्होंने बारिश खत्म होने के बाद गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही गड्ढों वाली सड़कों को आवागमन के योग्य बनाने के लिए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की बात कही। मंत्री के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सड़कों की स्थिति में सुधार किया जाएगा। सरगुजा संभाग में खराब सड़कों को लेकर आम लोगों में नाराजगी लगातार बनी हुई है। विपक्षी दल कांग्रेस से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की ओर से पहले भी सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है। ऐसे में अब मंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद लोगों की नजर सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य पर टिकी हुई है।
#people's #anger #roads #breakingADNnews







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments