चिराग के लिए हाजीपुर लोकसभा सीट नहीं छोड़ेंगे पशुपति पारस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि वह अपने भतीजे चिराग पासवान के लिए हाजीपुर लोकसभा सीट नहीं छोड़ेंगे। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक के बाद पारस ने मीडिया से कहा कि प्रतिवर्ष 28 नवंबर को पटना में मनाया जाने वाला लोजपा का स्थापना दिवस इस वर्ष हाजीपुर में आयोजित करेंगे जो दिवंगत राम विलास पासवान की कर्मभूमि रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पूर्व प्रमुख दिवंगत रामविलास पासवान ने लंबे समय तक इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और अब चिराग पासवान इस सीट पर अपना दावा कर रहे हैं। रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी दो गुट में बंट गई, जिसमें से एक गुट के नेता पारस हैं, तो दूसरे गुट के नेता चिराग हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या स्थल में बदलाव उनके दिवंगत भाई के गढ़ में शक्ति परीक्षण के लिए है। इसके जवाब में पारस ने कहा,यह एक बदलाव होगा। यह हर साल एक ही प्रकार के भोजन की एकसरता को दूर करने के लिए एक अलग व्यंजन आजमाने जैसा है।
पारस ने कहा कि मौजूदा लोकसभा में हमारी पार्टी के कुल पांच सांसद हैं। हम इन सभी सीट पर चुनाव लड़ेंगे और बिहार में राजग को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। जमुई सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले चिराग अपने दिवंगत पिता के प्रतिनिधित्व वाली सीट पर अपनी मां रीना को मैदान में उतारकर हाजीपुर पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं। चिराग के इस कदम के बारे में पूछे जाने पर पारस ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए पारस ने कहा,कि उन्हें पहले हमें यह बताना चाहिए कि वह किस पार्टी के टिकट के तहत सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं क्योंकि, उनकी पार्टी नहीं, बल्कि दलदल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments