google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर प्रेस क्लब के गणेश उत्सव में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सहभागिता....

Sep 18
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • मीडिया संस्थानों ने निभाई सहभागिता, भगवान गणेश की आराधना कर पत्रकार कल्याण की कामना....

रायपुर:- रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित भव्य गणेश उत्सव में आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न संस्थानों के पत्रकार साथियों ने सहभागिता निभाई। अलग-अलग मीडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने प्रेस क्लब में विराजे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती में शामिल होकर पत्रकार जगत के सुख, समृद्धि, सुरक्षा और कल्याण की कामना की। गणेश उत्सव के अवसर पर प्रेस क्लब का माहौल भक्तिमय और आत्मीय नजर आया। पत्रकार साथियों ने एक साथ भगवान गणेश की आराधना की और प्रदेश, समाज तथा पत्रकारिता जगत की मंगलकामना की।


















प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह उत्सव पत्रकारों के बीच आपसी सहभागिता और आत्मीय संवाद का भी अवसर बन रहा है। रायपुर प्रेस क्लब गणेश उत्सव प्रेस क्लब का ऐसा आयोजन है, जिसमें पत्रकार साथी अपने व्यस्ततम कार्यक्षेत्र से समय निकालकर एक साथ आते हैं और उत्सव को सामूहिक रूप से मनाते हैं। इस वर्ष गणेश उत्सव को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने की थीम से भी जोड़ा गया है। प्रेस क्लब परिसर की साज-सज्जा और आयोजन में हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा और उसके बदलते स्वरूप को प्रदर्शित किया जा रहा है। हालांकि उत्सव का मूल केंद्र भगवान गणेश की आराधना और पत्रकारों की सामूहिक सहभागिता ही है।

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर, ग्रैंड न्यूज के संपादक संजय शुक्ला, बंसल न्यूज के संपादक शैलेश पांडे, टीवी18 के संपादक अभिषेक शुक्ला, विस्तार न्यूज के संपादक मृगेंद्र पांडे, न्यूज24 एवं लल्लूराम के संपादक वैभव पांडे, एशियन न्यूज के संपादक आदित्य नामदेव, स्टेट न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार विनय घाडगे,आई एन डी न्यूज की स्टेट हेड निधि प्रसाद, हिंदी खबर की स्टेट हेड निशा द्विवेदी, इंडिया न्यूज से वरिष्ठ पत्रकार जगजीत सिंह एवं एपीएन न्यूज के स्टेट हेड पीयूष मिश्रा, भीम राव चन्द्रिकापूरे, पत्रकार साथी पंकज विश्वकर्मा, गुड्डू बैरागी एवं संतोष साहू सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

गणेश उत्सव के दौरान प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार साथियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग पत्रकारिता की विधाओं के अनुरूप पत्रकार गणों को भगवान गणेश की सेवा, पूजा-अर्चना और आयोजन में सहभागी बनने का अवसर दिया जा रहा है। इससे उत्सव में पत्रकार समुदाय की सामूहिक भागीदारी का स्वरूप और अधिक व्यापक हो रहा है। शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर को फोटो जर्नलिस्ट साथी संध्या आरती में सहभागिता निभाएंगे, रायपुर प्रेस क्लब की ओर से सभी पत्रकार साथियों से गणेश उत्सव में सहभागी बनने और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html