शांति सुरक्षा कायम करने की जिम्मेदारी मेरी पंकज उपाध्याय.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जोरा क्षेत्र में शांति सुरक्षा काम करने की जिम्मेदारी मेरी रहेगी मैं किसी भी प्रकार के अनैतिक अवैध कार्य ना करूंगा और ना ही होने दूंगा किसी भी प्रकार की ठेकेदारी ना मैं करूंगा ना किसी को करने दूंगा यह बात जौरा कैलारस विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय ने जोरा में कार्यालय की पूजा कार्यक्रम के दौरान कहीं एमएस रोड पर बनाए गए कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपनी बात कहते हुए पंकज उपाध्याय ने कहा कि मुझे बस आपकी सहयोग से एक बार अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान करें जिससे मैं आप सभी विधानसभा क्षेत्र वासियों की सेवा कर सकूंगा उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों जुआ सट्टा शराब जैसे गैर कानूनी धंधे बढ़ने से हालात खराब है मैं जातिवाद से परे होकर शांति सुरक्षा का वातावरण कायम करने के लिए काम कर सकूं इसके अलावा उपाध्याय ने अभी कहा कि विधानसभा चुनाव की लड़ाई मेरी अकेली नहीं आप सभी की है |
आप सभी के साहब से ही मैं यह लड़ाई जीत सकता हूं चुनाव जीतने के बाद में आपकी भलाई क्षेत्र में शांति सुरक्षा का वातावरण कायम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहूंगा जोरा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को उठाने का हल करने की आवाज आपको प्रदेश के भोपाल विधानसभा में गूंज के रूप में सुनाई देगी उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासन काल में सिर्फ घोषणा के अलावा कोई कार्य धरातल पर नहीं हुए हैं जनता महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचारियों से परेशान हो चुकी है इसलिए आप सभी के सहयोग से इस भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है कार्यक्रम में संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी ओम प्रकाश गुप्ता ने किया यहां पर सर्व समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments