रायपुर उत्तर में 25 सितंबर से 'पदयात्रा सप्ताह', विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'पदयात्रा सप्ताह' का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भाजपा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पदयात्रा सप्ताह की विस्तृत रूपरेखा व कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यह पदयात्रा सप्ताह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनसेवा, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ इस अभियान में सहभागी बनें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।
उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय पदयात्रा के दौरान नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सप्ताह को सेवा और संकल्प की भावना से जोड़ने का अवसर बताया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर तैयारियों को अंतिम रूप देने और पदयात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि रायपुर उत्तर के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता से यह अभियान समाज में जागरूकता का प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments