google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत 3500 से अधिक पौधों का रोपण, महापौर मीनल चौबे ने की बच्चों की तरह देखभाल की अपील...

1 day ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: 'सेवा संकल्प अभियान 2026' (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के तहत आज रायपुर नगर पालिक निगम के पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग ने सभी 10 जोनों के साथ मिलकर 3500 से अधिक पौधों का रोपण किया। गांधी उद्यान परिसर समेत शहर के विभिन्न निर्धारित स्थानों पर यह वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर जन-जन को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक संदेश दिया गया।



















राजधानी की प्रथम नागरिक और महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मौलश्री, स्वर्ण चंपा, अमलताश और नीम जैसी प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष भोलाराम साहू, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, संजना हियाल, जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, पार्षद रवि सोनकर, राजेश कुमार देवांगन, अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पाण्डेय, उपायुक्त उद्यानिकी जागृति साहू, जोन 4 की कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर, उपअभियंता रूचिका मिश्रा सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे ने अनंत चतुर्दशी पर्व और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 125वीं जयंती पर सभी नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों से रायपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित राजधानी बनाने का आग्रह किया। महापौर ने विनम्र अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित स्थानों पर अधिकाधिक पौधे लगाएं और लगाए गए प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल अपनी संतानों की तरह करने का संकल्प लें।

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html