google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हमारे बुजुर्ग ही हमारी असली धरोहर हैं : बृजमोहन अग्रवाल....

Oct 2, 2023
2 min read





































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग...

  • बुजुर्गों द्वारा मिला अनुभव किताबी पढ़ाई से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण व उपयोगी...

  • होली हार्ट स्कूल, दुधाधारी सत्संग भवन तथा अभिनंदन पैलेस रिंग रोड में किया बुजुर्गों का सम्मान...


रायपुर, 01 अक्टूबर 2023 । वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। वरिष्ठजनों का सम्मान करना, उनकी बातों को हृदय में धारण करना हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य है। वरिष्ठजनों के पास जीवन का दीर्घ अनुभव होता है। उनका यह दीर्घ अनुभव किताबी पढ़ाई से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण व उपयोगी होता है, हमें उनके अनुभवों को ग्रहण करना चाहिए। उपरोक्त विचार आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस अवसर पर आयोजित वृद्धजनों के सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रायपुर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने कबीर चौक सिविल लाइन्स के होली हार्ट एजुकेशनल अकादमी में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारे अभिभावक सदैव हमारे हित की बात करते हैं, जीवन में सभी चीजें बार-बार मिल सकती हैं, किंतु हमारे अभिभावक हमें एक बार ही मिलते हैं। उनका सम्मान करना और उनकी बातों को ग्रहण करना हमारा प्रथम दायित्व है। उन्होंने वरिष्ठजनों से कहा कि आपका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद समाज के ऊपर, हम सभी के ऊपर सदैव बना रहे। आप अपने अनुभवों से समाज व नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करें।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज की नई पीढ़ी वरिष्ठजनों के सम्मान के प्रति उदासीन हो गई है, जो उचित नहीं है। हम सभी का परम कर्तव्य है कि हम वरिष्ठजनों का पूर्ण सम्मान करें, उनके अनुभवों का लाभ लें तथा उनकी सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखें।

समारोह के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने वरिष्ठजनों का शाल पहनाकर सम्मान किया।

पहले हम अपने घर के उम्रदराज लोगों को बुजुर्ग, वृद्ध कह कर पुकारते थे जिसको हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए वरिष्ठजन बोलने को कहा।


हमें चाहिए कि अपने घर के बच्चों को दादी नानी से कहानी सुनाने के लिए बोलें ताकि उन्हें बुजुर्गों की अहमियत पता चला। हमारे बच्चों को बुजुर्गों के द्वारा ही उन्हें अच्छे संस्कार प्राप्त हो सकते हैं।

हमें हमेशा बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। उनके आदर्शों एवं उनके बताए गए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए, क्योंकि वे जीवन में विभिन्न परिस्थितियों का सामना करते हैं। वे बरगद के पेड़ की तरह होते हैं। हमें हमेशा नैतिक मूल्यों की शिक्षा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी का पूरा परिवार वरिष्ठजानो की सेवा में लगा रहा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सम्मान समारोह के कार्यक्रम होली हार्ट स्कूल, कबीर चौक सिविल लाइन्स, दुधाधारी सत्संग भवन माठापारा तथा अभिनंदन पैलेस रिंग रोड चंगोर भाठा में संपन्न हुआ।



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html