google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ठंड के प्रकोप से बचने के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश....

Dec 24, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झारखंड - झारखंड में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. राज्य के पश्चिमी हिस्से से शीतलहर चल रही है. बढ़ते ठंड को देखते हुए स्कूलों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है. बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी ने भी हर चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने का आदेश दिया है. लेकिन विडंबना है कि सीसीएल कथारा क्षेत्र में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. शाम को लोग ठंड से बचने के लिए अपने स्तर से आग की जुगाड़ में रहते हैं |


जारंगडीह और कथारा के चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर दुकानदार सहित अन्य लोग नाराज हैं. कई अधिकारियों को दी गयी जानकारी, पर अबतक कोई पहल नहीं. इस संबंध में सीसीएल जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अलाव जलाने के संबंध में डीसी का आदेश की जानकारी नहीं है |


वहीं सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके गुप्ता ने बताया कि आदेश मिला है. आदेशों का पालन करते हुए चौंक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जायेगी. जारंगडीह के पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन से कई बार संपर्क कर अलावा जलाने की व्यवस्था करने की मांग की है. बेरमो के अंचल अधिकारी को भी दूरभाष पर जानकारी दी गयी है. लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html