google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ऑपरेशन शंखनाद: पुलिस ने 37 गाय व 7 भैंसें मुक्त कराकर तस्करों पर बड़ा वार

Jul 23
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जशपुर :- गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत तपकरा थाना और मनोरा चौकी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 37 गौवंश और 7 भैंसों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। तपकरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं मनोरा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।


पुलिस के अनुसार, तपकरा थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि सड़वा जंगल के रास्ते बड़ी संख्या में गौवंशों को अवैध रूप से झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाकर क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस टीम ने जंगल के रास्ते से गुजर रहे संदिग्ध लोगों को रोककर जांच की। इस दौरान 28 गौवंशों को अवैध रूप से ले जाते हुए सात लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी गौवंशों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जगन्नाथ खड़िया उम्र 41 वर्ष, गणेश राणा उम्र 30 वर्ष, रमेश बेहरा उम्र 29 वर्ष, कह रु बेहरा उम्र 35 वर्ष, मनोरंजन बेहरा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, मोहन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी गहिरा दोहर चौकी दोकड़ा जिला जशपुर और मग दुम खान उम्र 25 वर्ष निवासी उलूडीह तलसरा जिला सुंदरगढ़ ओडिशा के रूप में बताई। पुलिस जांच में आरोपियों के पास पशुओं के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।


इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया। कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html