google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न......

Sep 30, 2023
2 min read






































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब और तमिलनाडू के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यब्रत साहू ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिया प्रशिक्षण |


रायपुर. 29 सितम्बर 2023. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब और तमिलनाडू के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यब्रत साहू ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रशिक्षण दिया। छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं स्टेट लेवल फोर्स को-ऑर्डिनेटर विवेकानन्द सिन्हा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले तथा स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर ओ.पी. पाल भी इस दौरान उपस्थित थे।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज के प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों के महत्व, इनकी आवश्यकता एवं आसन्न विधानसभा चुनाव में निर्वाचन संबंधी कानून का उपयोग कर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए पुलिस अधिकारियों की भूमिका को रेखांकित किया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने निर्वाचन के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से की जाने वाली पूर्व तैयारियों, आवश्यक कार्यवाहियों, निर्वाचन के लिए अन्य राज्यों से आए पुलिस बल के लिए जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को राज्य में सफल निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

आई.आई.आई.डी.ई.एम., नई दिल्ली की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में आए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब ने अधिकारियों को निर्वाचन की घोषणा के पूर्व की जाने वाली तैयारियों, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, क्रिटिकलिटी विश्लेषण, मतदान दिवस के पूर्व, मतदान दिवस पर एवं मतदान के पश्चात की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया। तमिलनाडू के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यब्रत साहू ने निर्वाचन के दौरान सशस्त्र बलों की आवश्यकता, उनके डेप्लॉयमेंट, स्थानीय पुलिस बल के डेप्लॉयमेंट, आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण एवं कानून-व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्य के सी.ए.पी.एफ. नोडल ऑफिसर साकेत कुमार, ई.ई.एम. नोडल ऑफिसर एस.सी. द्विवेदी, कम्युनिकेशन नोडल ऑफिसर रतनलाल डांगी और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर सहित राज्य के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण में शामिल हुए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html