google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया....

Nov 8, 2024
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटवारी (मुंबई), अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायिका परिणीता राव पटनायक, प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक दुकालू यादव एवं अन्य स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति कल गुरुवार को संध्या में महादेव घाट पर हो रही है

  • उषा अर्घ्य के साथ छठ पूजा कल समाप्त हो जायेगा

रायपुर, नवंबर 7 : छठ व्रतियों ने छठ महापर्व के तीसरे दिन आज गुरुवार संध्या को खारुन नदी के महादेव घाट पर डूबता हुवे सूर्य को अर्घ्य दिया। बड़ी संख्या में श्रदालु महादेव घाट पहुंचे और डूबते हुवे सूर्य की पूजा-अर्चना की।

छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन कल गुरुवार को संध्या में डूबता सूर्य को अर्घ्य दिया गया .

30 हजार से अधिक लोग महादेव घाट पर आज गुरुवार को महादेव घाट, खारुन नदी पर जमा हुवे.

उन्होंने बताया कि छठ पूजा छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे इस वर्ष भी छठ पूजा धूम-धाम से मनाया जा रहा है ।

एक सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 नवंबर को संध्या में महादेव घाट पर आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटवारी (मुंबई), अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायिका परिणीता राव पटनायक, प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक दुकालू यादव एवं अन्य स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति 7 नवंबर को संध्या में महादेव घाट पर प्रस्तुति दी जा रही है। महादेव घाट पर 7 नवंबर को संध्या में महाआरती का आयोजन किया गया। नवा रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भी भव्यता के साथ छठ पूजा का आयोजन किया गया है ।

चार दिवसीय छठ पूजा उषा अर्ध्य के साथ कल शुक्रवार सुबह 8 नवंबर समाप्त हो जायेगा। छठ पर्व ही दुनिया का मात्र एक पर्व है जिसमें डूबते सूर्य एवं उगते की पूजा की जाती है। छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। त्यौहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं।

इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश एवं राज्यों में जाकर बसे वहां भी अपनी संस्कृति को आज भी बचाये हुऐ हैं। छठ महापर्व नेपाल, फिजी, मॉरिशस, सूरीनाम, गुयाना एवं अन्य देशों में भी मनाया जाता है ।

आयोजन प्रमुख राजेश सिंह, संरक्षक मंडल के सलाहकार रामकुमार सिंह राजावत , परमानंद सिंह, रविंद्र सिंह, मुक्तिनाथ पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह गौतम, शशि सिंह, अजित सिंह, आयोजन उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव प्रचार प्रसार महादेव घाट बृजेश कुमार सिंह एवं राकेश सिंह, विधि व्यस्था प्रमुख अजय शर्मा, घाट व्यस्था प्रमुख वेद नारायण एवं रविंद्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, पंकज चौधरी, जयप्रकाश सिंह, रणजीत मिश्रा, संजीव सिंह, जयंत सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह एवं अन्य सदस्य ने महादेव घाट पर छठ पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे है ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html