google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर रायपुर में पुष्पांजलि, नगर निगम एवं गहोई वैश्य समाज ने किया सादर नमन....

Aug 3
1 min read
  • राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त का 140 वीं जयंती पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जल विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, गहोई वैश्य समाज रायपुर के पदाधिकारियों, गणमान्यजनों, कवियों, आमजनों ने किया सादर नमन

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर - आज राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त का 140 वीं जयंती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से श्री गहोई वैश्य समाज रायपुर की सहभागिता से राजधानी शहर रायपुर में जलविहार कालोनी उद्यान परिसर स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।

संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी और जल विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, गहोई वैश्य समाज रायपुर के अध्यक्ष अनिल गुप्ता कंगेले, सचिव विनोद सुहाने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सहसचिव इंदेश सेठ, गहोई वैश्य समाज रायपुर महिला समिति अध्यक्ष सुश्री मीरा सरावगी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश गुप्ता सहित नगर निगम जोन 3 कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे एवं नगर के गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कवियों, आमजनो ने राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त का 140 वी जयती पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html