रवि किशन का विपक्ष पर कड़ा प्रहार: बोले- चुनाव जीतने में नाकाम, अब प्रदर्शन के नाम पर जनता को कर रहे हैं परेशान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार का सामना करने के बाद अब विपक्षी दल विरोध-प्रदर्शन के नाम पर आम जनता का जीवन मुश्किल बना रहे हैं।
उन्होंने विशेष तौर पर राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। रवि किशन ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताना सबका अधिकार है, लेकिन इसके तहत सड़कों को जाम करना, आम नागरिकों की रफ्तार रोकना और हंगामे की स्थिति पैदा करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जाम की वजह से एम्बुलेंस में फंसे मरीजों और समय पर काम पर न पहुंच पाने वाले आम लोगों की परेशानियों का विशेष रूप से उल्लेख किया।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस और सपा के बीच आपसी खींचतान और झड़पों पर भी तंज कसा। रवि किशन ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और पूरी दुनिया भारत की प्रगति का लोहा मान रही है। ऐसे में विपक्ष की निराशा साफ झलकती है, जो केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को पीछे धकेलना चाहता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments