अधिकारियों ने श्रीगणेश समिति पदाधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी मांगी...
नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज के पास तेलीबांधा जैतखंभ के पास सड़क पर श्रीगणेश पंडाल लगाये जाने पर वहां पहुंचकर श्री गणेश समिति पदाधिकारियों से चर्चा कर जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह एवं अधिकारियों ने उन्हें समझाईश दी एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार श्रीगणेश पंडाल की अनुमति लेने नियमों का पालन करने कहा |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, उपअभियंता अक्षय भारद्वाज सहित पुलिस कमिश्नरेट के जोन क्षेत्र अधिकारियों की उपस्थिति में श्री गणेश पंडाल तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज के पास और तेलीबांधा जैतखंभ के पास सड़क पर लगाये जाने की जानकारी मिलते ही तत्काल स्थल पर पहुंच गई एवं संबंधित श्री गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से स्थल पर चर्चा कर उन्हें सड़क पर श्री गणेश उत्सव पंडाल ना लगाने को लेकर समझाईश दी ।

नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ने श्री गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों को श्री गणेश उत्सव पंडाल सड़क पर नहीं लगाने की समझाईश दी एवं इस संबंध में श्री गणेश उत्सव पंडाल लगाने एनजीटी और राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करने कहा।
जोन 3 जोन कमिश्नर सहित निगम जोन 3 अधिकारियों और पुलिस कमिश्नरेट अधिकारियों ने श्री गणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों से श्री गणेश पंडाल सड़क पर लगाने पर उनसे नियमानुसार आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी स्थल पर मांगी और इसमें शासन प्रशासन द्वारा नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने कहा ।







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)










Comments