राजिम में यादव महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
राजिम में यादव (ठेठवार) समाज महासभा के प्रांतीय मुख्यालय में कल दोपहर बारह बजे से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय किया गया है।
इस गरिमामयी आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे, जबकि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारकाधीश यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता संभालेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशेष समारोह में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, राजिम विधायक रोहित साहू और राजिम नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष संतोष यदु, महासचिव समलिया यादव और कोषाध्यक्ष रमन यादव समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। आयोजकों की ओर से क्षेत्र के सभी स्वजातीय बंधुओं और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

जारीकर्ता: शशिकांत यदु






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments